हल्द्वानी
रेलवे में फ्रंट लाइन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आज बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में पहुंचकर कोरोना वायरस के बचाव हेतु वैक्सीनेशन कराया तथा रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षा बल प्रभारी रणदीप कुमार के अलावा हल्द्वानी चौकी पर तैनात कुल 11 स्टाफ आज हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय पहुंचे तथा उन्होंने वहां जाकर वैक्सीनेशन कराया साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया साथ ही सरकार द्वा्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने का भी अनुरोध किया ।
गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान संचालित हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन में सबसे आगे रेलवे सुरक्षा बल अपनी जान की परवाह किए बिना लगा रहा तथा यहां स्टेशनों पर पहुंची दर्जनों श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों के लिए एक मिसाल पेश की तथा उनको कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए उनके गंतव्य तक भिजवाया ।।




