उत्तराखण्ड

विश्वास का घोटा गला, नशा देकर किया दुष्कर्म, दो लोगों ने की हैवानियत।।

रात्रि भर गाड़ी में री पडी सुबह हुई मुक्त अब दे रहे है जान से मारने की धमकी।

नैनीताल,
युवती का विश्वास दो युवकों ने तोड़ दिया मंदिर से भगवान के दर्शन कर वापस लौट रही महिला को परिचितों ने कार के अंदर ही नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दोनों ने उसके साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया जो वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी थाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना को महिला के साथ पड़ोसी गांव के युवको ने अंजाम दिया और बेहोशी की हालत में उसको कार के अंदर बंद कर फरार हो गए के द्वारा गाड़ी में बलात्कार किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता व आरोपित दोनों 30-32 की उम्र के हैं तथा शादीशुदा और बाल-बच्चेदार हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तल्लीताल के दूरस्थ गांव निवासी पीड़िता गत 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन आरोपित युवक के साथ उसके वाहन में नैनीताल घूमने आई थी। वापसी में आरोपित युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और थाना तल्लीताल क्षेत्र में ही गाड़ी में उसके साथ दुराचार किया। इसके बार आरोपित अमानवीयता की हदें पार कर बेहोश व दुष्कर्म पीड़िता को रात्रि में गाड़ी में बंद कर चला गया। रात्रि भर वह गाड़ी में बंद रही। सुबह लोगों को पता चला तो उसे गाड़ी से बाहर निकाला गया। इस बीच आरोपित उसके साथ हुई वारदात की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना तल्लीताल में आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 342 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Ad Ad
To Top