उत्तराखण्ड

विशेष —:जन जागरूकता अभियान को निकला है 51 हजार किलोमीटर की यात्रा पर युवक। पर्यावरण संरक्षण की है मुहीम।

चंपावत
जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक युवक 51 हजार किलोमीटर की जन जागरूकत अभियान पर निकला है उत्तर प्रदेश के​ अमरोहा निवासी 24 वर्षीय पंडित शिवम शर्मा 13 मई 2019 से साइकिल से भारत के अनेक शहरों में 51000 किलोमीटर का सफर करने के उद्देश्य से निकलकर समाज की कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दे रहे हैं। वह वर्तमान उस समय तक 29000 किलोमीटर की दूरी तय भी कर चुके है शिवम शर्मा ने अब तक 15 माह का समय अपने साइकिल पर पैडल मारते मारते व्यतीत किया है साथ ही वह अब तक 29000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके हैं। इस बीच वह जगह-जगह रुककर हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे चुके हैं। इसके साथ ही वह सनातन संस्कृति को बचाने की मुहिम भी छेड़े हुए हैं। पहाड़ों में नशे के बढ़ते प्रचलन को गंभीर मानते हुए उन्होंने जगह जगह मिल रहे युवाओं को नशे से दूर रहने की भी अपील की है।
शिवम के अनुसार वन संरक्षण, जल संरक्षण, गौ संरक्षण के साथ-साथ उनका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों की सेवा सम्मान पर भी फोकस है साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को भी उन्होंने इस मुहिम में शामिल किया है। उन्होंने जैविक एवं अजैविक कचरे के संबंध में लोगों को जागरूक होकर इसके विधिवत कूड़ा निस्तारण करने की भी बात कही है ।

To Top