उत्तराखण्ड

वाह बिटिया वाह–: खुशी में झूमी प्रदेश की टॉपर,मेधावी छात्राओं को महिला एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित ।।

लालकुआं/देहरादून

रविवार को बालिका दिवस के अवसर पर
आईआरटीडी ऑडिटीरियम देहरादून में उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रदेश की टॉपर मेधावी छात्राओ को महिला एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान हाईस्कूल में प्रदेश में 11 वां व जिले में 2 दूसरा स्थान पाने वाली होली ट्रिनिटी स्कूल लालकुआं की अंशुल अग्रवाल, प्रदेश में 13वां जिले में 4वां स्थान पाने वाली एक्सपोनेंशनल स्कूल की हिमानी मेहता, प्रदेश में 14 वां व जिले में 5 वां स्थान प्राप्त करने वाली चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल की छात्रा रही नेहा बिष्ट व इंटरमीडिएट की टॉपर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया की छात्रा दिव्या गुठोलिया को अन्य टॉपर मेधावी छात्राओ के साथ सम्मानित किया गया। यहाँ प्रदेश की 160 टॉपर मेधावी छात्राओ को एक स्मार्ट फोन और स्कूल किट दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।


इस दौरान मुख्य अतिथि बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा की बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देकर हम उनका भविष्य उज्जवल कर सकते है। उन्होंने कहा की आज के युग बालिकाओ ने अपना नाम और पहचान अपनी लग्न व परिश्रम से बनाई है। उन्होंने कहा की सरकार ने बालिका शिक्षा के बेहतरीन योजनाओ के साथ काम किया है जिसका लाभ उनको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के प्रति लोगों ने अपना नजरिया बदलना होगा।
यहाँ सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना अधिकारी शीला रौतेला, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला सह कार्यक्रम प्रभारी रिम्पी बिष्ट, मनीष अग्रवाल, महेश गुठोलिया, जगत सिंह मेहता उपस्तिथ थे।

Ad Ad
To Top