उत्तराखण्ड

वन्य जीव संघर्ष में आज एक और गई जान, चंडाक क्षेत्र में गुलदार ने फिर की घटना ,वन विभाग ने लगाया पिंजरा, कल लगेगा कैमरा ट्रैप ।

पिथौरागढ़।
घर से जंगल को घास काटने गई एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना से मृतका के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

ताजा घटनाक्रम के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद के पपदेव गांव मे बुधवार की शाम कपिल राम की पत्नी बसंती देवी उम्र 42 वर्ष जंगल में मवेशियों के लिए चारा काटने गई हुई थी कि अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया , और महिला को घसीटकर ले जाने लगा ,महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए तथा गुलदार के पीछे भागे। गुलदार तो मौके से फरार हो गया लेकिन महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि सर्च अभियान चलाया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए गए हैं। तथा कल तक वेरीनाग से कैमरा ट्रैप लाकर उसे प्रभावित क्षेत्र में लगाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने ग्रामीणों से एतिहात बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

बताते चलें कि पिथौरागढ़ जनपद में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है कुछ दिन पूर्व चंडाक मेंं एक आदमखोर गुलदार को शिकारी द्वारा मार गिराए जाने तथा एक अन्य गुलदार के पिंजरे में फंसने के बावजूद भी घटना की पुनरावृति से क्षेत्रवासी फिर दहशत में आ गए हैं। ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तथा गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

Ad Ad
To Top