उत्तराखण्ड

लोन दिलाने के बहाने महिला को बुलाया,कोल्ड ड्रिंक में दिया नशा,किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।।

लोन दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

काशीपुर

काशीपुर में महिला को लोन देने के नाम पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

दरअसल कोतवाली काशीपुर की कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के कुंडेश्वरी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि काशीपुर चीमा चौराहा निवासी गौरव पुत्र अज्ञात ने बीती शाम छह बजे उसे लोन दिलाने के लिये अपने घर बुलाया। आरोप है कि विवाहिता को धोखे से कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 376 के तहत आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर रिसीव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्याही शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

Ad Ad
To Top