उत्तराखण्ड

लीजिए महिलाओं के लिए आज की सबसे बड़ी खबर, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की घोषणा, कुंभ एवं पूर्णागिरि दर्शन के लिए की बड़ी घोषणा,

कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात

  • कुम्भ मेले, हरिद्वार में आने वाली प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा
  • पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाओं को भी मिलेगी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा

देहरादूनः मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री का यहा कदम बेहद अहम है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) हाथी करिडोर, रेलवे अब इस तकनीक से बचाएगा हाथियों को, लालकुआं से होगी शुरुआत।।

इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है। कुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालू स्नान के लिए पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)ढाई वर्षों से अनुपस्थित पुलिसकर्मी बर्खास्त, एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद लिया कड़ा फैसला ।।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरी में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी।

Ad Ad
To Top