लालकुआं (नैनीताल):
वैश्विक महामारी के दौर में जहां आज इंसान को चूल्हा जलाने के लाले पड़े हुए हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नशे के कारोबार में उतर कर अपना चूल्हा जलाने में लगे हुए हैं ऐसे ही एक शराब तस्कर को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपी के घर में भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद हुआ लेकिन इन सबके बीच जिस काम को अंजाम देने के लिए आबकारी महकमा रहता है उसको कानों कान हवा तक ना लगी और
कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। संयुक्त टीम की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप, कई और तस्कर भी बताए जा रहे हैं टीम की रडार पर।
शुक्रवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बिन्दुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपए की अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लॉकडाउन का फायदा उठाकर क्षेत्र में महंगे दामों में अवैध शराब आपूर्ति कर रहा था।
शुक्रवार को एसओजी की गोपनीय सूचना पर कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल के नेतृत्व में एसओजी व कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के घोड़ानाला क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पांच पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा। जिसके बाद उसके घर मे तलाशी ली गई तो एक स्टोर रूम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल, 8पीएम, बैगपाइपर, ऑफिसर चॉइस के 12 बोतल ,120 हाफ, 576 पव्वे कुल 18 पेटी बरामद किए गए। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम बसंत बल्लभ जोशी उर्फ गणेश जोशीनिवासी घोड़ानाला बिन्दुखत्ता बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में आरक्षी दयाल नाथ, दीपक अरोडा, एसओजी से वीरेंद्र चौहान, त्रिलोक सिंह व भानुप्रताप ओली मौजूद रहे।




