लालकुआं
अपनी काबिलियत यदि रोजगार के साधन के रूप में लगाई होती तो आज तीनों को जेल की हवा नहीं खानी पड़ती वास्तव में आधुनिक चकाचौंध की दौड़ में अपने आप को आगे रखने के लिए किए जा रहे गलत आचरण की बदौलत पुलिस को भी तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जहां आम जनता परेशान होती है वही लोगों को धन हानि भी उठानी पड़ती है बीते रोज चैन स्नैचिंग की घटना पर यदि नजर डाली जाए तो अभियुक्तों ने बाइक को चोरी कर मॉडिफिकेशन के बाद उसको गलत रास्ते के लिए चुना जिसके बाद आज वह सलाखों के पीछे हैं पुलिस ने बीते रोज महिला के गले से खींची गई चैन की घटना का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे में पुलिस ने वह चोरी की हुई बाइक भी बरामद की जिन्होंने इस काम को अंजाम देने के लिए मॉडिफाई कर दिया घटनाक्रम के अनुसार तीनों ने रेलवे बाजार से द्वारका प्रसाद पुत्र लोचन लाल निवासी रेलवे बाजार वार्ड नम्बर 6 की बाइक चोरी की तीनों ने मिलकर योजना बनाई और रैकी कर घर के बाहर खडी मोटर साईकिल संख्या यूके04एसी-8235 को चोरी कर उसे नया लुक देते हुए नम्बर प्लेट बदलकर तथा उसके रुप रंग में बदलाव कर दिनांक 31 जुलाई को हल्दूचौड क्षेत्र में श्रीमती पार्वती जोशी को रास्ते में अकेला पाकर उनको बातो में लगा उनके गले की चैन लूट ली और फरार हो गये ।
पुलिस ने गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एवं अन्य जांच उपरांत के आधार पर एक अगस्त को सांय चोरी की गयी मोटर साईकिल तथा लूटे गयी चैन के साथ तीन युवकों को गिरप्तार किया ।
पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने घटना स्थल की रैकी कर घर के बाहर खडी मोटर साईकिल चोरी की तथा पकडे जाने के भय से मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट बदलकर दूसरी नम्बर प्लेट लगा मोटर साईकिल के रुप रंग में परिवर्तन किया उसके बाद हल्दूचौड दुम्काबंगर बच्ची धर्मा में आकर रास्ते में पार्वती जोशी को अकेला पाकर उनकी चैन जबरदस्ती छीनकर फरार हो गए ।
पकड़ा गया व्यक्ति निवासी 25 एकड थाना लालकुआ जिला नैनीताल, निवासी आनन्दपुर थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर, तथा तीसरा युवक निवासी आनन्दपुर थाना किच्छा ऊधम सिंह नगर के कब्जे से मोटर साईकिल संख्या यूके04एसी-8235 हीरो स्पलेण्डर व एक चैन पुलिस टीम ने बरामद की
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
एसएचओ संजय कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास सिंह,उप निरीक्षक अजेन्द्र प्रसाद, कृपाल सिंह, मनोज कुमार, चन्द्रशेखर जोशी,कांस्टेबल तरुण मेहता, रमेश नाथ, दयाल नाथ आदि थे।




