उत्तराखण्ड

लालकुआं-: ऑक्सीजन सिलेंडर को देकर रूकती सांसो को थाम रहे हैं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, ऑक्सीजन मैन की मिल रही है उपाधि, मिशन हौसले में टूटते हौसले की डोर कर रहे हैं मजबूत ।।

उत्तराखंड पुलिस के “मिशन हौसला” की मिसाल बनी कोतवाली लालकुआं पुलिस
एक और कोरोना संक्रमित मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर देकर किया नेेक काम, ऑक्सीजन मैन बनकर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बचाई अब तक कई मरीजों की जान ।

लालकुआं

स्थानीय कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए नजीर बन चुकी कोतवाली लालकुआं पुलिस के कोतवाल संजय कुमार को लोग अब ऑक्सीजन मैन के रूप में जानने लगे हैं। रविवार 16 फरवरी की सायं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के पास लालकुआं निवासी जब एक फरियादी का फोन आया की उसके कोरोना संक्रमित जीजा जी की संक्रमण से स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर की अत्यंत आवश्यकता है तथा कहीं से भी ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था ना हो पाने के कारण वह है उन्हें फोन कर रहे हैं। उक्त जरूरतमंद व्यक्ति की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा त्वरित ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर फरियादी को थाने से सिलेंडर दिया गया।
भावुकवश फरियादी द्वारा लालकुआं कोतवाल को ऑक्सीजन मैन की संज्ञा दे डाली।
कोतवाली लालकुआं पुलिस विगत दिनो से जरूरतमंदो को अब तक कई ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लाज्मा रक्तदान एवं सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री मुहैया करा चुके हैं।

Ad Ad
To Top