रेलवे ब्रेकिंग,
महाराष्ट्र के वसई रोड रेलवे स्टेशन से प्रवासी उत्तराखंडीयों को लेकर के आ रही 09227 वसई लालकुआं श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बड़ोदरा रेलवे स्टेशन से एक घंटा 20 मिनट विलंब से लालकुआं को रवाना हुई
आज दोपहर अपने निर्धारित समय 12: बजे इस ट्रेन को लाल कुआं के लिए प्रस्थान करना था लेकिन उक्त ट्रेन एक घंटा 50 मिनट विलंब से रवाना हुई।करीब 13 सौ प्रवासी उत्तराखंडी को ला रही उक्त ट्रेन के बड़ोदरा से अपने निर्धारित समय शाम को 5:25 का था लेकिन वह बड़ोदरा रेलवे स्टेशन से 6:45 पर लाल कुआं के लिए प्रस्थान कर गई है।




