हल्द्वानी
लालकुआं काठगोदाम रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई मृतक सिंंघल फार्म का रहने वाला बताया जाता है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बेरीपड़ाव व हल्दुचौड़ के बीच गायत्री मंदिर के समीप गेट संख्या46 स्पेशल और 47b,1 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से हल्दुचौड सिंगल फार्म ग्रामसभा बच्ची धर्मा का निवासी राजू जोशी की ट्रेन से कटकर दर्द दर्दनाक मौत हो गई मृतक अपनी मां के साथ रहता था उसकी मां हल्दुचौड स्कूल में भोजन माता का काम कर किसी तरह से गुजर बसर कर परिवार पाल रही थी अचानक युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है जबकि युवक के पिता 20 साल पहले से लापता है । यह घटना कौन सी ट्रेन से हुई पुलिस इस की जांच कर रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दून एक्सप्रेस से यह घटना हो सकती है




