रेलवे ब्रेकिंग,
सूवे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लगातार प्रयास के बाद उत्तराखंड में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला तेजी से प्रारंभ हो गया है शुक्रवार 22 मई को महाराष्ट्र के वसई रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के लिए एक विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल कर लालकुआं रेलवे स्टेशन को शनिवार 23 मई को पहुंचेगी।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वसई रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09227 दिन में 12:00 बजे वसई रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर 3:25 पर सूरत रेलवे स्टेशन के बाद 5:25 पर बड़ोदरा जंक्शन पहुंचेगी तथा रात्रि में 9:25 पर रतलाम रेलवे स्टेशन तथा 1:40 पर कोटा रेलवे स्टेशन से चलने के बाद सुबह 6:10 पर भरतपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
1488 किलोमीटर का रास्ता तय करने वाली 24 कोचों की उक्त ट्रेन 6:55 पर अछनेरा7:40 पर मथुरा 9:20 पर कासगंज से 24 घंटे 30 मिनट का सफर तय करते हुए दिन में 12:30 पर शनिवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।




