बरेली
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल सेवित क्षेत्र में बह रही विभिन्न महत्वपूर्ण नदियों के वर्षाकाल मे जलस्तर बढ़ने, वर्षा एवं बाढ़ से रेल पटरियों को संरक्षित करने को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी है ।प्रतिदिन बाढ़ के जलस्तर, हो रही वर्षा, पुलों की स्थिति, जल जमाव एवं कटान की स्थिति तथा बचाव की निगरानी 15 जून से 15 अक्टूबर तक को ध्यान में रखते हुए मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा की जा रही है।
मंडल रेल प्रबंधक दिनेश सिंह ने बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए कासगंज, बरेली सिटी, गूलरभोज, टनकपुर, लालकुआं, काशीपुर आदि स्टेशनों मे पर्याप्त मात्रा में बोल्डर, बालू, सिण्डर, क्वेरी डस्ट एकत्र कर सुरक्षित रखा गया है। मंडल का इंजीनियरिंग विभाग महत्वपूर्ण पुलो के रख-रखाव हेतु नदियों के जलस्तर पर बराबर नजर रखे हुए हैं।




