उत्तराखण्ड

रेलवे ब्रेकिंग–: काशीपुर के की-मैन बने इज्जतनगर मंडल के ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’

काशीपुर
नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बाद लॉक डाउन के बावजूद रेलवे की सारी आवश्यक गतिविधियां पूरी तेजी के साथ पटरी पर दौड़ रही है।आवश्यक खाद्य पदार्थों, पेट्रोलियम प्रोडक्ट, या फिर कोयला, इन सबके बीच प्रवासी नागरिकों के लिए चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन ने भी अब और गति पकड़ ली है।
लॉक डाउन के बावजूद भी कुछ रेल कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सारी ताकत लगाकर नोवल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दूसरे को प्रेरित किया है।
काशीपुर में सीनियर सेक्सन इंजीनियर/रेलपथ के अधीन की-मैन के पद पर कार्यरत सुगरू लाल ने अपने अनुभाग मेें पेट्रोलिंग एवं अनुरक्षण का कार्य सजगता पूर्वक किया। जिससे गाड़ियों का संरक्षित संचालन हो रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कोविड-19 से बचाव हेतु अपने सहकर्मियों को जागरूक किया। इसके लिये इन्हें इज्जतनगर मंडल का ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित कर सम्मानित किया गया।
रेलवे प्रशासन का कहना है रेल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु लाॅक डाउन अवधि में इस तरह के पुरस्कार आगे भी दिये जाते रहेंगे।रेलवे प्रशासन को अपने ऐसे कोरोना योद्वा रेल कर्मियों पर गर्व है।

Ad Ad
To Top