उत्तरकाशी

रेलवे ब्रेकिंग-: काठगोदाम से हावड़ा को नहीं जाएगी बाघ एक्सप्रेस ट्रेन, चक्रवर्ती तूफान के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द।।

काठगोदाम

देश के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) का असर ओडिशा के तटीय इलाकों में शुरू हो गया है. बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान यास (Cyclonic Storm Yaas) की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता एरिया से अनेक ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है जिसके चलते हावड़ा से काठगोदाम को आने वाली 03019 हावड़ा काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 28 तारीख को रद्द हो गई है जबकि काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार 25 मई को हावड़ा से काठगोदाम ट्रेन तो आएगी लेकिन वह काठगोदाम से हावड़ा को रवाना नहीं होगी जिसके चलते काठगोदाम हावड़ा स्पेशल ट्रेन 25 मई को रद्द रहेगी रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को भी काठगोदाम से हावड़ा के लिए ट्रेन का संचालन नहीं होगा ।।

Ad Ad
To Top