अन्य

रेलवे ब्रेकिंग, काठगोदाम से देहरादून के लिए विशेष रेलगाड़ी, 2 जून से होगी प्रारंभ,देखे समय

बरेली 21 मई, 2020

: 02092 काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी 02 जून, 2020 से चलायी जायेगी। इस गाड़ी का प्रस्थान, आगमन तथा ठहराव 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस के समय-सारिणी के अनुसार होगा। 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी 02 जून, 2020 से चलायी जायेगी। इस गाड़ी का प्रस्थान, आगमन तथा ठहराव 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस के समय-सारिणी के अनुसार होगा। इन विशेष गाड़ियों की संरचना में एस.एल.आर.डी.के 02, साधारण श्रेणी के 03, साधारण कुर्सीयान के 05 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगेगें। 02092/02091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी साप्ताह में पाॅच दिन चलायी जायेगी।

Ad Ad
To Top