देश

रेलवे ब्रेकिंग–: इतने घंटे विलंब से चल रही है बेंगलुरु लालकुआं सुपर फास्ट श्रमिक एक्सप्रेस, देखिए इटारसी का वीडियो

देहरादून
सूबे के मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष प्रयास से उत्तराखंड के प्रवासियों को लाने के लिए चलाई जा रही विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ है।बेंगलुरु से चल रही 07351 बेंगलुरु लाल कुआं सुपरफास्ट श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे विलंब से चल रही है।वह गुरुवार को दोपहर बाद लालकुआं मैं पहुंचेगी।

बेंगलुरु से ट्रेन संख्या 07351 बेंगलुरु लालकुआं सुपरफास्ट श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 2:45 घंटा विलंब से चल रही है।मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय शाम 6:20 का था लेकिन या ट्रेन आज इटारसी से रात्रि 10:03 पर लाल कुआं के लिए रवाना हुई।
उधर जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल ने बंगलुरु से आ रहे1086 प्रवासियों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।जिला प्रशासन ने 46 बसों का इंतजाम करते हुए अल्मोड़ा के 169, प्रवासियों को 6 बसो से, बागेश्वर के 124 प्रवासियों को 5 बसों से, चंपावत के 81 प्रवासियों को 3 बसो से, पिथौरागढ़ के 160 6 बस, नैनीताल के 191 ,सात बस, उधम सिंह नगर के 88 यात्रियों को 3 बसों से, चमोली के 5 यात्री पौड़ी के 2 यात्री एक बस, देहरादून के एक यात्री हरिद्वार के 2 यात्री रुद्रप्रयाग के एक यात्री टिहरी के सात यात्री उत्तरकाशी के चार यात्री एवं अन्य 251 प्रवासी यात्रियों को 10 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

Ad Ad
To Top