गोरखपुर
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09021/09022 बान्द्रा टर्मिनस-लखनऊ-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन बान्द्रा टर्मिनस से 17 अक्टूबर, 2020 से एवं लखनऊ जं. से 18 अक्टूबर, 2020 से अगली सूचना तक लिये किया जायेगा। इस गाड़ी के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के है।
- 09021 बान्द्रा टर्मिनस-लखनऊ जं. सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 अक्टूबर, 2020 से प्रत्येक शनिवार को अगली सूचना तक बान्द्रा टर्मिनस से 12.55 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 13.26 बजे, बोइसर से 14.23 बजे, वापी से 15.20 बजे, सूरत से 16.50 बजे, भरूच से 17.36 बजे, बड़ोदरा से 18.43 बजे, गोधरा से 20.00 बजे, दाहोद से 21.02 बजे, रतलाम से 23.05 बजे, दूसरे दिन भवानी मंडी से 01.10 बजे, कोटा से 02.45 बजे, सवाई माधोपुर से 04.05 बजे, भरतपुर से 08.15 बजे, अछनेरा से 09.20 बजे, मथुरा जं. से 10.25 बजे, हाथरस सिटी से 11.08 बजे, कासगंज से 12.17 बजे, फर्रूखाबाद से 13.50 बजे, कन्नौज से 14.52 बजे, कानपुर अनवरगंज से 16.53 बजे तथा कानपुर सेन्ट्रल से 17.20 बजे छूटकर लखनऊ जं. 19.15 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 09022 लखनऊ जं.-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेष गाड़ी 18 अक्टूबर, 2020 से प्रत्येक रविवार को अगली सूचना तक लखनऊ जं. 23.़35 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेन्ट्रल से 01.45 बजे, कानपुर अनवरगंज से 02.02 बजे, कन्नौज से 03.00 बजे, फर्रूखाबाद से 04.10 बजे, कासगंज से 06.25 बजे, हाथरस सिटी से 07.40 बजे, मथुरा जं. से 09.20 बजे, अछनेरा से 10.35 बजे, भरतपुर से 11.40 बजे, सवाई माधोपुर से 13.50 बजे, कोटा से 15.45 बजे, भवानी मंडी से 17.35 बजे, रतलाम से 21.20 बजे, दाहोद से 23.05 बजे, तीसरे दिन गोधरा से 00.25 बजे, बड़ोदरा से 01.37 बजे, भरूच से 02.27 बजे, सूरत से 03.27 बजे, वापी से 04.40 बजे, बोइसर से 05.42 बजे तथा बोरीवली से 07.16 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 08.00 बजे पहुॅचेगी।
इस विषेष गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।




