उत्तराखण्ड

रेलवे अपडेट–:रेल पटरियों पर रात्रि में इस तरह से हो रही है गस्त, मंडल रेल प्रबंधक ने इस तरह से दिए अधिकारियों को निर्देश ।

बरेली
शरद ऋतु मे रेल लाइनों के चटकने एवं घने कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे ने रेल पटरियों की सुरक्षा हेतु पैट्रोलिंग प्रारम्भ कर दी गई है। इसके अंतर्गत सभी पैट्रोलमैनों को जी.पी.एस. से युक्त कर मंडल के नियंत्रण कक्ष में पैट्रोलमैनों की नियमित निगरानी की जा रही है।
मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर आशुतोष पंत के निर्देश के बाद मंडल के इंजीनियर विभाग द्वारा संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण इज्जतनगर मंडल पर रेल पटरियों पर रात्रि गश्त प्रारंभ कर दी गई है श्री पंत ने कहा कि शरद ऋतु में रेल पथ सिकुड़ता है और रेल फ्रेक्चर होने की सम्भावनायें बढ़ जाती हैं। इसी को लेकर इंजीनियरिंग विभाग को ट्रैक पर गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ।गौरतलब है कि रेल फ्रेक्चर होने पर पैट्रोलमैन तुरंत नियंत्रण कक्ष को सूचित करता है तदोपरांत इंजीनियरिंग विभाग के पर्यवेक्षक त्वरित कार्यवाही करते हुए संरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करते हैं। मंडल के विभिन्न रेल खंड में तैनात पैट्रौलमैनों को पूर्व में ही शरद ऋतु में संरक्षित रेल संचलन को सुनिश्चित करने के लिए ’’क्या करें व क्या न करें’’ के सम्बम्ध में पूर्णरूपेण प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि पैट्रौलमैन अपने कर्तव्यों का निर्वह्न पूरी तल्लीनता एवं कर्त्तव्य निष्ठा से कर सके।

Ad Ad
To Top