उत्तराखण्ड

रेलवे अपडेट-:(यह तो बड़ी खबर है)अब बिना रिजर्वेशन के रामनगर से आगरा फोर्ट तक कर सकते हैं रेल यात्रा, इस दिन से यह चल रही है एक्सप्रेस ट्रेन ।।


बरेली

: रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 05056/05055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन निम्नवत किये जाने का निर्णय लिया गया है। इन गाड़ियों यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05056 रामनगर-आगरा फोर्ट अनारक्षित विशेष गाड़ी 05 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को रामनगर से 19.50 बजे प्रस्थान कर काशीपुर से 20.25 बजे, बाजपुर से 20.43 बजे, लालकुंआ से 21.47 बजे, पंतनगर से 22.05 बजे, किच्छा से 22.17 बजे, बहेड़ी से 22.37 बजे, देवरनियां से 22.53 बजे, भोजीपुरा से 23.07 बजे, इज्जतनगर से 23.25 बजे, बरेली सिटी से 23.43 बजे, बरेली से 23.58 बजे, दूसरे दिन बदायूं से 00.40 बजे, ऊझानी से 00.58 बजे, सोरों से 01.28 बजे, कासगंज से 02.02 बजे, सिकन्दराराव से 02.24 बजे, हाथरस सिटी से 02.57 बजे, मथुरा कैण्ट से 04.00 बजे, मथुरा जं0 से 04.20 बजे, अछनेरा से 05.00 बजे तथा ईदगाह आगरा से 05.50 बजे छूटकर आगरा फोर्ट 06.55 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05055 आगरा फोर्ट-रामनगर अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को आगरा फोर्ट से 20.40 बजे प्रस्थान कर ईदगाह आगरा से 20.56 बजे, अछनेरा जंक्षन से 21.40 बजे, मथुरा जं0 से 22.50 बजे, मथुरा कैण्ट से 23.05 बजे, हाथरस सिटी से 23.45 बजे, दूसरे दिन सिकन्दराराव से 00.20 बजे, कासगंज से 01.05 बजे, सोरों से 01.24 बजे, ऊझानी से 01.52 बजे, बदायूं से 02.05 बजे, बरेली से 03.05 बजे, बरेली सिटी से 03.20 बजे, इज्जतनगर से 03.35 बजे, भोजीपुरा से 03.50 बजे, देवरनियां से 04.04 बजे, बहेड़ी से 04.20 बजे, किच्छा से 04.38 बजे, पंतनगर से 04.51 बजे, लालकुंआ से 05.20 बजे, बाजपुर से 06.10 बजे तथा काशीपुर से 06.35 बजे छूटकर रामनगर 07.20 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

यह भी पढे रेलवे ब्रेकिंग–: ताजमहल देखना है तो इस नई ट्रेन से कर सकते हैं सफर, काठगोदाम से भी चल रही है एक ट्रेन,इन पैसेंजर ट्रेनों का भी होगा संचालन।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।


इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कुल 12 कोच लगेंगे । पूर्व में 05055/05056 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर विशेष गाड़ी रक्षित विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जाती थी, अब यह गाड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जायेगी।

इसके अलावा यात्री जनता की सुविधा के लिये निम्नलिखित अनारक्षित विशेष गाड़ियों का पुनर्संचलन वर्तमान दिन, ठहराव एवं रेक संरचना के अनुसार निम्नवत किया जायेगा । इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

  • 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 05 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा ।
  • 05332 मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 06 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा ।
  • 05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 06 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा ।
  • 05334 मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 06 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा ।
  • 05353 मुरादाबाद- काशीपुर विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 06 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा ।
  • 05354 काशीपुर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी का पुनर्संचलन 05 जुलाई,2021 से अगली सूचना तक किया जायेगा ।
Ad Ad
To Top