उत्तराखण्ड

रेलवे अपडेट–: टनकपुर पीलीभीत रेल खंड, बिजली के इंजन से दौड़ी 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन, सफल हुआ CRS निरीक्षण।।

टनकपुर

रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) श्री मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर श्री आशुतोष पंत के साथ 13 मार्च, 2021 को इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-टनकपुर रेल खण्ड के विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्री खान ने पीलीभीत-टनकपुर तक गति परीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल टनकपुर से सांय 7.08 बजे चलकर लगभग 62 किमी की दूरी 40 मिनट में तयकर पीलीभीत पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण का कार्य माह जून, 2020 में प्रारम्भ किया गया था और इसकी अनुमानित लागत रु. 70 करोड़ है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर )होलाष्टक में नहीं होगा कोई नया काम!!

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड के मध्य पड़ने वाले पीलीभीत, न्यूरिया हसनपुर, खटीमा, टनकपुर रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवरों का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न,इन मुद्दों पर लगी मुहर।।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युतइंजीनियर/पूर्वोत्तर रेलवे श्री ए.के. शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर/ रेल विद्युतीकरण परियोजना श्री एस.के.दुबे, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी)/इज्जतनगर श्री सतेन्द्र कुमार सिंह सहित रेल विद्युतीकरण, लखनऊ एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad
To Top