रुद्रपुर
रुद्रपुर शहर में विकसित होती कॉलोनियों मे सड़क एवं पानी निकासी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है हालात ऐसे हैं कि कॉलोनाइजर कॉलोनी काटकर चले जाते हैं लेकिन सड़क एवं नालियों की स्थिति की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की जाती है जिसके चलते कॉलोनियों वासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बात गंगापुर रोड रूद्रपुर स्थित लोहिया नगर कॉलोनी की जाए तो वर्ष 2000 से यह कॉलोनी उपेक्षित रूप से पडी है जबकि इसके समीप स्थित अनेक कॉलोनियों में पक्की सड़कें एवं नालियों की पुख्ता व्यवस्था विभिन्न निर्माण एजेंसियों के द्वारा की गई है।

गौरतलब है कि कॉलोनी काटते समय पेयजल,गंदे पानी की निकासी एवं सड़क, विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था का प्रलोभन देकर कॉलोनिया तो काट दी गई है लेकिन उसके विकसित होने के बाद प्रशासन भी इन कॉलोनियों में पर्याप्त व्यवस्थाओं में नहीं रुचि लेता है जिसके कारण इस क्षेत्र की कॉलोनियों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोहिया नगर कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि कई बार जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक से भी इस कॉलोनी के सड़क की
की समस्या के बारे में मिल चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी इस कॉलोनी की सुध नहीं ली है जबकि यह कॉलोनी रुद्रपुर के वार्ड संख्या 16 में आती है तथा यहां पर सड़क मार्ग प्रदीप गुप्ता के घर से बाला दत्त जोशी के घर तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिसमें बरसातों में गंदा पानी एकत्र होकर मच्छर जनित रोगों को बढ़ावा देने का काम कर रहा है लेकिन इस तरह फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बताया जाता है कि इस कॉलोनी में 25-30 परिवार रहते हैं जिससे कोई भी जनप्रतिनिधि इनकी जटिल समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है
अब जब बरसात का सीजन प्रारंभ हो गया है तो इस कॉलोनी के निवासियों की मुसीबत और बढ़ गई है गंगापुर रोड स्थित लोहिया नगर की उपेक्षित कॉलोनी कच्ची एवं कीचड़ युक्त सड़क में बरसात के दिनों में यहां पर चलना भी मुश्किल होता जा रहा है, जिससे कॉलोनी वासियों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस कॉलोनी में तुरंत सड़क बनाए जाने की मांग की ।




