उत्तरकाशी

(राष्ट्र के गौरव) पंत विश्वविद्यालय के 5 छात्र बड़े पैकेज में, बढ़ाएंगे इस बड़ी कंपनी का नाम

पंतनगर

प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 05 विद्यार्थियों का कम्पनी में चयन

पंतनगर
मै. टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज, नई दिल्ली आई.टी. क्षेत्र में देश-विदेश की एक अग्रणी कम्पनी है। यह कम्पनी विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु विगत कई वर्षो से आ रही है। इस वर्ष प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सभी ब्रांचों के विद्यार्थियों (2021 उत्तीर्ण वर्ष) के सेवायोजन हेतु चयन की प्रक्रिया कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन की गयी जिसमें राष्ट्रीय क्वालीफायर टेस्ट

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) पिता को नहीं दिया भरण पोषण, डीएम ने पुत्र की काटी आरसी ।।

(एन.क्यू.टी.) एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार ऑनलाइन हुआ। इस साक्षात्कार के आधार पर जनरिक प्रोफाइल पर विद्यार्थियों का चयन हुआ तथा उच्च मैरिट के विद्यार्थियों से डिजीटल प्रोफाइल जिसमें 7.60 लाख के वार्षिक पैकेज के लिए टैस्ट हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का इस 7.60 लाख के वार्षिक पैकेज पर (डिजीटल प्रोफाइल) के लिए चयन हुआ है जिसमें इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग से तुसार शर्मा एवं सुरज नेगी; इन्फोरमेशन टेक्नोलाॅजी से आशीष नेगी एवं आदर्श तलनिया तथा इंडस्ट्रीयल एवं प्रोडक्शन इंजीनियरिंग से शिवांश मेहरा हैं।
इस अवसर पर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता, डा. अलकनन्दा अशोक एवं प्राध्यापक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ, डा. अखिलेश कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाईयाँ दीं। कुलपति, डा. तेज प्रताप, ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Ad Ad
To Top