देश

रामपुर–: आजम खान द्वारा बनवाई दुकानों को जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त।

रामपुर

विराज सक्सेना

सपा कार्यकाल में बनाई गई नाले पर दुकानों को आखिरकार रामपुर प्रशासन ने शाहबाद गेट पर बनी नगर पालिका की 6 दुकानों को बोल्डोजर की मदद से तोड़ दिया बताते चलें कि सपा सरकार में पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान ने शाहबाद गेट पर नाले के ऊपर 6 दुकाने नगर पालिका की ओर से बनवाई गई थी जिसका उद्घाटन भी कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने किया था सत्ता बदलते बदलते ही भाजपा सरकार में रामपुर में काफी बदलाव हुए अतिक्रमण के नाम पर लगातार प्रशासन पिछले कई दिनों से दुकानदारों को नोटिस देते हुए चेतावनी भी दे रहा था की दुकानें खाली कर दी जाए इन दुकानों को तोड़ा जाएगा जिससे इन नालों की सफाई सुचारु रुप से की जा सके क्योंकि दुकानों के अवैध निर्माण के चलते नालों की सफाई में नगर पालिका के कर्मियों को दिक्कत आ रही थी आखिरकार आज वह दिन आ गया दिन निकलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं City मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों को तोड़ दिया गया जिससे दुकानदारों ने इस पर आपत्ति भी जताई लेकिन पुलिस की भारी फोर्स को देखकर दुकानदारों की एक नहीं चली हालांकि दुकानदारों का कहना था करोना जैसे वायरस बीमारी के चलते इन दुकानों से अपनी गुजर-बसर कर रहे थे जिससे अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा होने लगा है l

Ad Ad
To Top