तमाम राजनीतिक गतिविधियों के उतार-चढ़ाव के बीच आखिरकार आज राजेश पायलट के पुत्र सचिन पायलट की कांग्रेस से छुट्टी कर दी गई।
राजस्थान विधायक दल की बैठक के बाद मंगलवार को सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। उनके साथ पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और खाद्य मंत्री रमेश मीणा को भी पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गोविंद सिंह डोटासरा को जिम्मेदारी सौंपी है।
इनके साथ ही सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाखर को भी हटा दिया गया है। इनकी जगह अब हेमसिंह शेखावत को सेवादल का प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा। जिसके साथ गणेश घोघरा नए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा फिलहाल राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। वे सीकर जिले के लक्षमणगढ़ से विधायक हैं। साल 1981 से डोटासरा कांग्रेस के लिए काम करते आए हैं।
इस चुनाव में उन्हे सीकर के लक्षमणगढ़ पंचायत समिती का प्रधान चुना गया। फिर साल 2008 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीता। इस चुनाव में उन्होंने महज 34 वोटों से जीत हासिल की थी। जिसके बाद 2013 और 2018 के चुनावों में भी जीत हासिल की। डोटासरा की पत्नी सुनीता देवी सरकारी टीचर हैं।
गणेश घोघरा 35 साल की उम्र में पहली बार डूंगरपुर से विधायक चुने गए हैं। वे पेशे से किसान हैं। 20 साल की उम्र में छात्र राजनीति से कदम रखने वाले गणेश घोघरा ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। हालांकि इससे पहले वे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे थे। इन्हें अशोक चांदना का करीबी माना जाता है। सतिरामपुर से दो बार सरपंच रहे। अभी पत्नी सरपंच हैं।




