बरेली
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।जिसमें इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वाष्र्णेय सहित सभी शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 21 जून, को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 7.00 बजे से 45 मिनट के लिए आनलाइन योगा कार्यक्रम में समाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने-अपने घर से सहभागिता की गयी।




