देहरादून
सावन माह में कहीं बरसात अपने चरम पर है तो कहीं मैदानी क्षेत्रों में हो रही तेज गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल है इन सबके बीच पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बरसात के चलते भूस्खलन भी हो रहा है मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए 7 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी करते हुए राज्य में 4 अगस्त और 5 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 और 7 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तीव्र बौछार के साथ बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर देहरादून पौड़ी तथा टिहरी जनपदों में 4 और 5 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है लिहाजा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा 6 अगस्त और 7 अगस्त को येलो अलर्ट जारी करते हुए चमोली,पिथौरागढ़ जनपद में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई




