उत्तराखण्ड

मौसम ब्रेकिंग–: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंजअलर्ट 7 जनपदों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बरसात,

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश के आसार आज सात जनपदों में हो सकती है भारी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून ।
उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आज बुधवार को बरसात होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है जिसमें सात जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट रहने को कहा है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने मंगलवार को अपने नियमित मौसम बुलेटिन मे शाम को बताया कि पर्वतीय राज्य की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के सभी 13 जिलों में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

तथा सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के पिथौरागढ़, देहरादून ,बागेश्वर, और टिहरी, पौड़ी हरिद्वार चमोली, जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है यहां थोड़ी है
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी जनपदों में बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं वर्षा गरज के साथ मध्यम बारिश होने के 1 से 2 दौर की संभावना है तथा राज्य का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 24 डिग्री रह सकता है।
वहीं मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 32.3और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पंतनगर में 34.7और 26 मुक्तेश्वर में 20.7और 15.1तथा नई टिहरी में अधिकतम तापमान 24.और न्यूनतम तापमान 17.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Ad
To Top