देहरादून
मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र,देहरादून के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपद के कई स्थानों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है उत्तराखंड के प्रमुख शहरों व नगरों में सोमवार को दर्ज अधिकतम और न्यूनतम तापमान:
शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
देहरादून 33.3 24.7
पंतनगर 33.2 27.2
मुक्तेश्वर 26.5 16.3
नई टिहरी 26.8 18.2
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र,देहरादून ने मंगलवार को राज्य के नैनीताल,चम्पावत,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जतायी है।
राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान समूचे पश्चिमी हिमालय में मानसून के बढ़ने की संभावना है




