उत्तराखण्ड

मौसम ब्रेकिंग–: कुमायूं मंडल के इन 3 जनपदों में हो सकती है भारी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

कुमायूं मंडल के इन जिलों में हो शक्ति है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

देहरादून।
उत्तराखंड के इन 3 जिलों में रविवार को कहीं-कहीं
भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है ।मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने शनिवार को अपने नियमित मौसम बुलेटिन मे शाम को बताया कि राज्य के अधिकांश जनपदों में बारिश होगी।
कुमायूं के 3 जनपद मे भारी बारिश की​ यलो चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि वर्षा के बीच कही कहीं आकाशीय​ बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,अल्मोड़ा जनपदों में रविवार को भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी जनपदों में बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं वर्षा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है राज्य का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 24 डिग्री रह सकता है।
वहीं शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 30,9. और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, पंतनगर में 34.1 और 25.8 मुक्तेश्वर में 21.6और 15.2तथा नई टिहरी में अधिकतम तापमान 24.6और न्यूनतम तापमान 18. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Ad
To Top