अन्य

मौसम ब्रेकिंग–:उत्तराखंड में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मंगलवार से परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना

हल्द्वानी/देहरादून।उत्तराखंड के प्रमुख शहरों और नगरों में सोमवार को कहीं-कहीं हलकी,मध्यम और भारी बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र,देहरादून ने रविवार को बताया कि पर्वतीय राज्य की राजधानी देहरादून सहित नैनीताल,चम्पावत,बागेश्वर,पिथौरागढ़ तथा पौड़ी जिलों में सोमवार को कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है।
केन्द्र के अनुसार 23 जून(मंगलवार) से राज्य के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, पंतनगर में 30.6 और 21.6, मुक्तेश्वर में 19.5 और 14.0 तथा नई टिहरी में अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Ad
To Top