हल्द्वानी/देहरादून।उत्तराखंड में अगले चार दिन पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की और कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने शुक्रवार को बताया कि पर्वतीय राज्य की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों नैनीताल,बागेश्वर,पिथौरागढ़,उधमसिंह नगर,
रुद्रप्रयाग,पौड़ी,चम्पावत,हरिद्वार,रुद्रप्रयाग,चमोली,टिहरी तथा अल्मोड़ा में अगले चार दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है।
केन्द्र ने अगले चार दिवसों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राज्य में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों सहित गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।




