देहरादून

मौसम अलर्ट-:मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी,इन जनपदों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बरसात ।।

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में मौसम जहां पहाड़ दरकने से लोगों को भयभीत कर रहा है पर्वतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 दिनों का मौसम चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने के अपील की है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 दिनों का अपना पूर्वानुमान जारी करते हुए कहीं तेज तो कहीं अत्यधिक तेज बरसात होने का अनुमान लगाया है मौसम विज्ञान केंद्र द्वाराा जारी 4 अगस्त तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 1 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल,चंपावत तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ-साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। वही 2 अगस्त सोमवार को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है जबकि 3 अगस्त मंगलवार एवं 4 अगस्त बुधवार को राज्य के जनपदों में तेज बौछार के साथ साथ भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

Ad Ad
To Top