उत्तरकाशी

मौसम अलर्ट–:इन जनपदों में हो सकती है बर्फबारी मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट।।

देहरादून
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो चेतावनी जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, देहरादून, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को राज्य के इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा सोमवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपद में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्र में बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ बर्फबारी होने की संभावना है जबकि 23 जनवरी को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों तथा रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ बर्फबारी हो सकती है वही 25 जनवरी को भी चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ बर्फबारी तथा 26 फरवरी को में कुछ स्थानों में तथा मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा एवं पर्वतीय जनपद में बर्फबारी होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपद शुष्क रहेंगे।

Ad Ad
To Top