उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट–:मौसम का बिगड़ा है मिजाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर सतर्क रहने का किया निवेदन ।।

देहरादून:

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है । मौसम विभाग केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जुलाई से, 26, 27 और 28 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है और कहीं कहीं बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछारें होने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जुलाई तक राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें संवेदनशील इलाकों तथा पर्वतीय क्षेत्र के संवेदनशील राजमार्गों और नदी नालों से सावधान रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट का संज्ञान के मद्देनज़र ट्वीट किया मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप सभी पूर्ण सतर्कता का पालन करें। प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, श्री धामी ने ट्वीट कर कहा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है इसको लेकर राज्य के सभी नागरिकों से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता का पालन करें प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad
To Top