देहरादून
मौसम के बदले मिजाज के बीच हो रही बरसात के बाद अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी करते हुए 31 मई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून bageshwar नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है इसके साथ ही उन्होंने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं के गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई है जबकि पर्वतीय क्षेत्र में कही कही तेज बौछार पड़ने तथा राज्य के मैदानी क्षेत्र में कहीं कही छोखेदार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवा चलने का भी अनुमान लगाया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 1 एवं दो जून को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की है। तथा 3 जून को पर्वती क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने का भी अनुमान लगाया है राज्य के मैदानी क्षेत्र शुष्क रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें-👉 राज्य में ब्लैक फंगस की है यह स्थिति
मॉनसून के भारत के दक्षिणी राज्यों से जल्द टकराने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 मई को मानूसन के केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है। ताजा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि मौसम विभाग ने कहा कि केरल में मानसून के आगमन में 2 दिन की देरी होने की संभावना है और अब 3 जून तक राज्य में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है। वहीं निजी एजेंसी स्काई मेट ने रविवार को बताया कि मानसून केरल पहुंच चुका है। आम तौर पर ये 1 जून को केरल पहुंचता है। लेकिन, इस बार ये 2 दिन पहले ही आ गया है।
बता दें कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक मॉनसून 21 मई को ही पहुंच चुका था। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने बताया कि केरल में 31 मई के करीब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इसके पांच जून तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ कूच करेगा। एक अनुमान के मुताबिक 12 या 13 जून को इसके बिहार में प्रवेश करने की संभावना लग रही है। बिहार में समान्यत: जून से लेकर सितंबर तक मानसून की बारिश होती है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।




