अल्मोड़ा

मौसम अपडेट–:बदलेगा मौसम का मिजाज,इन जनपदों में होगी भारी से बहुत भारी बरसात मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी ।।।

देहरादून

राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदलने को तैयार है उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले माह भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में मंगलवार को माध्यम से गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना तथा राजकीय मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है।
इसके अलावा 30 जून को उत्तराखंड राज्य के विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात होने की आशंका है वही एक जुलाई को राज्य के चमोली,बागेश्वर,नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं की भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही देहरादून,पौड़ी,चमोली,बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 2 जुलाई को चेतावनी जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के देहरादून नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है,जबकि राज्य के टिहरी,बागेश्वर,अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई को राज्य के देहरादून,नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भारी बरसात तथा देहरादून,पौड़ी,टिहरी,बागेश्वर, अल्मोड़ा,नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली व तेज बौछार पड़ने की भी बात कही है।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।
Ad Ad
To Top