, बेटा जीरे जागरे, तुम्हर भल है जोेे, तुम्हर च्याल-चैली, नाती-पोती जी रौ।
हल्द्वानी
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की एक अभिनव पहल से वह खुद तो पुण्य के भागीदार बन ही रहे हैं साथ ही पुलिस महकमे के वह तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी हैं जो दीन दुखी परिवारों के साथ आज महामारी के दौर में खड़े होकर उनकी असीम दुआएं से लाभान्वित हो रहे हैं ताजा हालातों में पुलिस जिस मिशन हौसला के तहत कार्य कर रही है यदि वही मिशन हौसला आम नागरिक अपने आसपास के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हो जाए तो इस दुनिया में दुख नाम की चीज नहीं होगी ।
आज इस महामारी के दौर में नैनीताल जनपद पुलिस टीम मिशन हौसले
के तहत कोरोना महामारी सेे जनता को बचाव/राहत एवं गरीबों,असहाय लोगों को राशन तथा आवश्यक महत्वपूर्ण सामग्री, दवाइयां एवं प्राणवायु ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल उपलब्ध करा रही है शनिवार को कालाढूंगी थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त बुजुर्गो की कुशलता जानने हेतु ग्राम गुलजार पुर जा पहुंचे जहां एक वृद्व महिला जो आंख से देख नही पाने के कारण लाठी की सहायता से चलती फिरती है आय के कोई भी स्त्रोत नही है व झुग्गी झोपड़ी में अकेले निवास करती है,घर में राशन न होने के कारण मिशन हौसला के तहत थानाध्यक्ष कालाढुगी द्वारा उनको राशन व आश्यकता की सामग्री उपलब्ध करायी तथा गाॅव में रह रहे 07 परिवार जो काफी गरीब व असहाय थे उनको भी राशन तथा आवश्यकता की सामग्री उपलब्ध करवायी गयी। पुलिस के द्वारा के इस सराहनीय कार्य के लिये वृद्व आमा द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस जनपद नैनीताल को व उनके परिवार को आर्शिवाद देते हुये कहा, वृद्व आमा द्वारा आर्शिवाद देते हुये कहा, बेटा जीरे जागरे, तुम्हर भल है जोेे, तुम्हर च्याल-चैली, नाती-पोती जी रौ।

लालकुआं
वैश्विक महामारी के इस दौर में जिसको सबसे अधिक परेशानी आई है वह गरीब तबका है रोज कुआं खोदकर पानी पीना जिनकी जिंदगी में शुमार हो उसके लिए यह समय काटना बड़ी मुश्किल घड़ी सा है लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग इन तबकों के लिए साक्षात फरिश्ता बनकर आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला लालकुआं के वीआईपी गेट में उस समय देखने को मिला जब एक वृद्ध महिला एक पुत्र होने के बावजूद भी दर-दर को भटकने पर मजबूर मिली गरीब तबके का हाल जानने निकले लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने जब एक महिला को भटकते हुए देखा तो रोक कर उसका हाल जाना वृद्धा की दयनीय स्थिति को देखकर वह अपने साथ लालकुआं लेकर आए और उन्होंने उस वृद्ध महिला को लालकुआं में दुकान खुलवा कर खाद्य सामग्री देकर उससे घर पर रवाना किया। श्री कुमार कहते हैं कि प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर जरूरतमंद को खाद्य सामग्री मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा रही है तथा शनिवार को ही करीब एक दर्जन लोगों को मिशन हौसले के तहत खाद्य सामग्री भेंट की है।




