उत्तराखण्ड

मिशन हौसला-: किसी ने दिया अपना वाहन तो कोई अपनी जेब से कर रहा है मदद, कोई सोशल प्लेटफॉर्म पर प्लाज्मा ढूंढ कर पहुंचा रहा है तो कहीं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित समाज सेविका भी गर्भवती महिलाओं की कर रही है मदद, यह है अपनी देव भूमि ऐसे कोरोना वारियर्स को सलाम ।।

मिशन हौसला के तहत स्वयं सेवी संस्थाऐं तथा सामाजिक कार्यकर्ता से है सीखने की जरूरत इस तरह से बढ़चढ़कर ले रहे है भाग ।
चंपावत

वर्तमान समय में जहॉ पूरा शासन-प्रशासन कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाये जानें हेतु युद्ध स्तर प्रयासरत है पुलिस प्रशासन दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, खाद्य सामग्री आदि प्रकार की आवश्यक वस्तुऐ उपलब्ध करा रही है। समय समय पर कोरोना संक्रमितो को आवश्यकता पड़ने पर प्लाज्मा डोनेट कर भी लोगों की जान बचायी जा रही है। पुलिस व एसडीआरएफ टीमों द्वारा लगातार कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यक्तियों जिनका की उनके परिजनों द्वारा भी हाथ लगाने से मना कर दिया जा रहा है ऐसे व्यक्तियों का अन्तिम संस्कार कर पुण्य कमाया जा रहा है। ऐसे ही अनगिनत तरीको से जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की इस महामारी से लोगों बचाये जाने हेतु प्रयास किये जा रहे है।

जहॉ एक ओर तो जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा मिशन हौसल के तहत कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाये जाने के अथक प्रयास किये ही जा रहे है उसी क्रम में मिशन हौसला से प्रभावित होकर हमारे बीच के कुछ ऐसे कोरोना योद्धा भी है जो की पुलिस टीमों के साथ-साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर इस कोरोना काल में आगे आकर लोगो की अनेको प्रकार से मदद कर रहे है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट/टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत निम्नवत व्यक्तियो द्वारा आगे आकर लोगों की निम्न प्रकार से मदद की जा रही है-

यह भी पढ़ें 👉  (घने जंगल में मंदिर) अब होगा यह विकसित ।।

निशा पाण्डेय निवासी खटीमा रोड, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत – कु0 निशा पाण्डेय जो कि वर्तमान समय में जनपद चम्पावत पुलिस से डिजिटल वालन्टियर के रूप में जुड़कर अपनी सेवा दे रही है । उनके द्वारा विगत समय में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से जुडकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों जिनको की प्लाज्मा की अत्यधिक आवश्यकता थी ऐसे व्यक्तियों को अपने निजि प्रयासो से प्लाज्मा की व्यवस्था करायी गयी । इनमें जनपद पिथौरागढ़, हल्द्वानी जनपद नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश जनपद देहरादून, रुडकी जनपद हरिद्वार, पीलीभीत, बरेली उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों के लगभग 30-35 लोगों हेतु समय पर अलग-अलग ब्लड ग्रुप की व्यवस्था कर लोगों की जान बचायी गयी। इनका यह प्रयास लगातार जारी है।
इसके अलावा दीपक जोशी निवासी ब्लाक कोतवाली चम्पावत- दीपक जोशी जो कि वर्तमान समय में जनपद चम्पावत पुलिस से डिजिटल वालन्टियर के रूप में जुड़कर अपनी सेवा दे रहे है । जो कि वर्तमान समय में डाटा ऑपरेटर के रूप में सी0एच0सी0 बाराकोट में नियुक्त है । उनके द्वारा कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाये जाने हेतु सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों तथा अन्य प्रकार से भी लोगो को जागरूक किया जा रहा है। विगत दिनों सी0एच0सी0 बाराकोट में कई कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन कन्सीलेटर दिलाने में भी मदद की गयी। साथ ही अपने निजि वेतन से बाराकोट एवं चम्पावत क्षेत्र के लोगों को मास्क एवं सैनेटाइजर भी वितरित किये जा रहे है।
कोई सामाजिक संगठन रामसेवक सेवा समिति लोहाघाट, थाना लोहाघाट- जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत राम सेवा समिति द्वारा थाना लोहाघाट व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपने निजि वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर व अन्य माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव व शासन प्रसान द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के बारे जागरूक किया जा रहा है।
जबकि तीलू रौतेला पुरस्कार से सम्मानित रीता गहतोड़ी जो एक समाज सेविका- उनके द्वारा भी लोहाघाट क्षेत्र में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है साथ ही विशेष रुप से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है।
रिंकू अधिकारी- थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत निवासरत रिंकू अधिकारी द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाये जाने हेतु समय-समय पर अपना योगदान दिया जा रहा है। रिंकू अधिकारी द्वारा कोरोना संकट के समय लोगों को आवश्यकता के समय वाहन नही मिलने के मध्येनजर अपना निजि वाहन प्रशासन को दिया गया है जिसका उपयोग जरूरत पड़ने पर लोगों की सेवा हेतु किया जा सकेगा ।
जनपद चम्पावत पुलिस सभी कोरोना योद्धाओं द्वारा किये गये सराहनीय प्रयासों की सराहना करती है था आशा करती है कि भविष्य में भी इसी प्रकार से समाज सेवा करते रहे।

Ad
To Top