उत्तराखण्ड

भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने किया गिरफ्तार पति से चल रही है पूछताछ

मुंबई

बॉलिवुड में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। अब तक कई सिलेब्स एनसीबी के शिकंजे में आ चुके हैं। एनसीबी की टीम ने शनिवार सुबह पॉप्युलर कमीडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर छापा मारा था। एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)शासन ने किए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण ।।

एनसीबी ने भारती सिंह के प्रॉडक्शन हाउस पर भी छापा मारा। दोनों जगह से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। भारती और हर्ष ने ने गांजे के सेवन को स्वीकार किया है। भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है और हर्ष से पूछताछ चल रही है।

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर घंटों तक छापामारी चली थी, जिसके बाद एनसीबी भारती और उनके पति हर्ष को अपने साथ ले गई। भारती के साथ ही हर्ष को समन जारी हुआ था। एनसीबी, मुंबई के जोनल डायरेक्टर ऑफिसर समीर वानखेडे ने बताया था, ‘भारती और उनके हसबैंड दोनों को नशीले पदार्थ रखने के मामले में सवाल जवाब के लिए हिरासत में ले लिया गया है।’

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) ठंडी सड़क दुर्घटना के बाद एक्शन में पुलिस, एसएसपी ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, किया निरीक्षण ।।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलिवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में अब तक कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से यह शुरुआत हुई और इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे कई नामों के सामने आए हैं।

Ad Ad
To Top