उत्तराखण्ड

भाजपा के पूर्व वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश के विकास में व्यक्त की आस्था।

हल्द्वानी
विकास की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वार्ड अध्यक्ष पूरन चंद जोशी ने आज भारतीय जनता पार्टी की विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया तथा उन्होंने कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा इंद्रा हदयेश के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के हल्द्वानी स्थित निज आवास पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिम वाल एवं एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व हल्द्वानी मंडी सभापति सुमित हृदयेश की उपस्थिति में आज पूरन चंद जोशी को कांग्रेस पार्टी का मफलर पहनाकर उन्हें प्राथमिक सदस्य बनाते हुए उन्हें कांग्रेस में शामिल किया।
कांग्रेस में शामिल होते ही पूरन चंद जोशी कहते हैं भाजपा सिर्फ और सिर्फ दिखावे और छलावे की राजनीति करती है तथा उन्हें विकास योजनाओं से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने इंद्रा हृदयेश कि विकास योजनाओं को सर्वोपरि माना और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अनुभवी राजनीतिज्ञ व समाजसेवी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष भाजपा पूरन जोशी (पूर्व सैनिक) ने आज भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है श्री जोशी का मैं कांग्रेस परिवार मे स्वागत करती हूँ।
महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने जोशी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है।

Ad Ad
To Top