अन्य

भंडाफोड़–: STF ने किया कॉल सेंटर का भंडाफोड़,बुजुर्गों को बनाते थे शिकार ।।

देहरादून- STF की बड़ी कार्यवाही ऐसे किया इंटरनेशनल कॉल सेंटर को कब्जे में, बुजुर्गों को बनाते थे शिकार ।।

देहरादून
उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने वसंत विहार इलाके में एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से भारी मात्रा में कंप्यूटर मोबाइल सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं शुरुआती दौर में यह पता चला है कि यह कॉल सेंटर विदेशों में बैठे बुजुर्गों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था यही नहीं स्पेशल टास्क फोर्स को इस कॉल सेंटर के जरिए करोड़ों की ट्रांजैक्शन का पता चला है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एक सीनियर सिटीजन की शिकायत पर जब स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जांच की गई तो इन शातिर ठगों तक पुलिस पहुंची और रात भर चले ऑपरेशन के बाद दिल्ली से चार और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है यह शातिर थक विदेशों व दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में बुजुर्गों को ठगी का शिकार बनाते थे इनके पास से लगभग ₹4 लाख कैश और करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन का भी पता चला है फिलहाल अभी इन्वेस्टिगेशन जारी है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

pratikatmak photo

Ad Ad
To Top