उत्तराखण्ड

ब्लैक फंगस-: मरीजों की संख्या पहुंची 147 ताजा हालातों पर रखे हैं सरकार नजर,देखें आज का ताजा हाल।।

ऋषिकेश

कोविड-19 का कहर जैसे जैसे राज्य में कम हो रहा है वैसे वैसे ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की संख्या लोगों को डरा रही है सरकार भी ब्लैक फंगस को लेकर के पूरी तरह से अलर्ट है।

ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार उत्तराखंड में बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश एम्स में भी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 147 तक पहुंच गई है। बढ़ती मरीजों की संख्या का यह आंकड़ा जहां स्वास्थ्य विभाग को डरा रहा है। वही इस बीमारी के महंगे इलाज से मरीजों के तीमारदार भी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

यह भी पढ़ें👉बड़ी खबर–: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा हुई रद्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद हुआ फैसला।।

खास बात यह है कि इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को संबंधित दवाइयां और इंजेक्शन की कमी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। एम्स के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर रविकांत ने बताया कि कोविड-19 का कहर तो कम हो रहा है लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। बताया कि 9 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 125 मरीज फिलहाल एम्स में उपचार के लिए भर्ती हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस से ग्रसित मेरठ निवासी एक महिला, देहरादून निवासी एक युवक, बिजनौर निवासी एक महिला, उत्तराखंड निवासी एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। डॉ रविकांत ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन ।।

यह भी पढ़ें👉https://uttarakhandcitynews.com/?p=19828

Ad Ad
To Top