ऋषिकेश
कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अब ब्लैक फंगस की बीमारी लोगों को डराने लगी है। स्वास्थ्य महकमा भी बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब चिंतित नजर आ रहा है।
ऋषिकेश एम्स से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 64 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 5 लोगों की इस बीमारी के चलते मौत भी हुई है। जबकि ऋषिकेश निवासी एक महिला ब्लैक फंगस की बीमारी से ठीक होकर घर जा चुकी है। एम्स के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर रविकांत ने बताया कि लगातार ब्लैक फंगस के मरीजों के स्वास्थ्य पर 15 डॉक्टरों की टीम निगरानी बनाए हैं। ब्लैक फंगस के संक्रमण को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के साथ इस बीमारी को लेकर चिंतित है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो भी निर्देश मिल रहे हैं उन्हें फॉलो किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की है।




