उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग(BJP) अब हर विधानसभा में हुई जिम्मेदारियां तय, प्रभारी नियुक्त इस तरह से करेंगे कार्य।

देहरादून
भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है जिसके तहत अब प्रभारियों का सीधा दखल विधानसभा में हो जाएगा पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के बाद अब पार्टी विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति पर फोकस कर चुकी है

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

इसको देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के निर्देश पर प्रदेश भाजपा द्वारा सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए पार्टी द्वारा सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति देने व सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से भाजपा के अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं को विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है।
विधानसभा वार प्रभारियों की सूची

Ad Ad
To Top