उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख,आज राजकीय शोक की हुई घोषणा ।।

देहरादून

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में आज दिनांक 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक  रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री कल्याण सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Ad Ad
To Top