उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग–: 373 दिन की बच्ची, के अनोखे रिकॉर्ड, पढ़ कर देखिए।

नन्हीं जिया ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में कराया अपना दर्ज
पंतनगर।( सुनील श्रीवास्तव)
सफलता किसी की मोहताज नहीं होती इसी कहावत को चिरतार्थ किया है नन्हीं जिया ने। जिसने 1वर्ष व 8 दिन में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा दिया है। जिया चौहान बिष्ट का जन्म ऊधमसिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय में हुआ। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के अनुसार जिया चौहान बिष्ट को 60 फेमस पर्सनेलिटीज की पहचान, 7 राष्ट्रीय प्रतीकों की पहचान, 11 स्मारकों की पहचान, 16 चिड़ियों की नाम व उनकी पहचान, 20 फूल, 16फल, 23
सब्जियों की पहचान 20 शरीर के विभिन्न हिस्सों की पहचान व नाम, 26 जानवरों के चित्रों से पहचान, 16 पेशेवर लोगों की पहचान, 6 कम्प्यूटर के विभिन्न हिस्सों की पहचान, 7 स्टेशनरी सामग्री की पहचान सहित पजल सॉल्व करने के साथ-साथ अंग्रेजी वर्णमाला बोलने में भी सक्षम है। जिया की मां सोनिका चौहान विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापिका जबकि पिता देवेन्द्र बिष्ट सीआरपीएफ में सिविल इंजीनियर कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व नाना-नानी को जाता है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से जिया को एक प्रमाण-पत्र एक मेडल, पहचान पत्र व एक ईयर बुक 2020 भी प्रदान की गई है। नन्हीं जिया की इस उपलब्धि पर परिसरवासियों ने उनके माता-पिता को शुभकामनाऐं दी हैं।

Ad Ad
To Top