चंपावत

ब्रेकिंग-:10 घंटे का रेस्क्यू 9 लोगों की बची जान चंपावत पुलिस का मिशन हौसला शारदा नदी में टापू पर फंसा था परिवार।

टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत शारदा नदी के बीचो-बीच फंसे मजदूरों के लिए देवदूत बनी चम्पावत पुलिस व प्रशासन, 10 घण्टे के कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद पूरे परिवार के सभी 09 लोगों को किया गया रेस्क्यू
टनकपुर
पिछले कई दिनों से पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सभी नाले नदिया उफान पर है जिसके चलते शारदा नदी का जल स्तर भी उफान पर था। इसी बीच बीती रात्रि करीब 11:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना टनकपूर क्षेत्र अन्तर्गत शारदा बैराज से आगे खनन क्षेत्र में कुछ लोग नदी के बीचो-बीच बने टापू में फंसे हुए हैं, लगातार भारी बारिश होने के कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से खतरा और भी बढ़ रहा है।
उक्त सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा तथा उप निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान थानाध्यक्ष टनकपुर के नेतृत्व में पुलिस, अग्निशमन एवं जल पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान* चलाया गया।
संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा शारदा नदी के विकराल एवं तेज बहाव के बीच भी अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए रेस्क्यू उपकरणो- रस्सो, टायर ट्यूब व मोटर बोट की सहायता से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शारदा नदी को पार कर नदी के किनारे से मोटर बोट व रस्सी की सहायता से एक-एक कर नदी के बीच में फंसे हुए मजदूरो को निकालना शुरू किया गया। करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत से उक्त टापू में फंसे हुए सभी 09 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। उक्त सभी व्यक्ति एक ही परिवार के थे। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टनकपुर में मेडिकल चेकअप कराया गया। सभी व्यक्ति सकुशल पाये गये। बाद उपरांत मेडिकल चैक अप के सभी व्यक्तियों को भोजन कराया गया तथा सभी लोगों के पुनर्वास हेतु व्यवस्था की गई
नदी में फंसे लोगो द्वारा बताया गया कि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य है और शारदा नदी खनन क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते है। विगत दो दिनो से हो रही भारी बारिश के कारण वे नदी किनारे ही अपने टैन्ट में ही रूके हुए थे । गुरुवार को शारदा नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते इतना हो गया कि हमारे टैन्ट व अन्य सारा सामान भी बहने लगा तथा नदी के तेज बहाव में हमारे परिवार के लोग भी बहने लगे थे। तभी हम सब वहा पर खड़े एक ट्रैक्टर में सवार हो गये थे। देखत ही देखते ट्रैक्टर के चारो ओर भी पानी भर गया था तथा नदी के तेज बहाव में सब कुछ बहता ही जा रहा था । विकराल नदी अपने सामने आने वाली सभी चीजो को बहाकर ले जा रही थी । हम सब लोगों ने तो जीवन की आस ही छोड दी थी । इसी बीच *जनपद चम्पावत पुलिस के जवानो द्वारा आकर हमारे परिवारो को बचाया गया।

सुरक्षित निकाले गये लोगो का विवरण-

(1)रंजीत कश्यप पुत्र नत्थू लाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम बजेड़ा, थाना दातागंज, पो0 जुगसा, जिला बदायू, उत्तर प्रदेश ।
(2) मोर कली पत्नी रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(3)सुशीला पुत्री रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(4)चंचला पुत्री रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(5) संजना पुत्री रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(6)अंजलि पुत्री रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(7) मिथिलेश पुत्री रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(8) हिमांशु पुत्र रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।
(9) दीपांशु पुत्र रंजीत कश्यप, निवासी उपरोक्त ।

पुलिस व रेस्क्यू टीम-
01-श्री अविनाश वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर
02-उ0नि0श्री जसवीर सिंह चौहान थानाध्यक्ष टनकपुर
03- उपनिरीक्षक तेज कुमार चौकी प्रभारी मनिहार गोठ
04- एचसीपी विजय कुमार
05- कॉन्स्टेबल 306 लाल सिंह

जल पुलिस टीम-
01- गोताखोर रविंद्र कुमार जल पुलिस
02- कानि0 पुलिस गौरव दुर्गापाल जल पुलिस
03- कानि0 पुलिस राकेश गिरी जल पुलिस

अग्निशमन टीम-
01-LFM प्रकाश चन्द्र पाण्डेय प्रभारी अग्निशमन टीम
02-LFM कश्मीर सिंह
03-LFM अर्जुन सिंह राणा
04-FM जगमोहन पाल
05-FM कश्मीर सिंह
06-FM मुकेश कुमार
07- FM सुभाष जोशी
08- FM अजय मटियाल

Ad
To Top