उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-:हो रहा था यहां अनैतिक कार्य,पुलिस ने मारा छापा तो चार महिला और दो युवक हुए गिरफ्तार।।

काशीपुर
कोरोना काल के दौरान लोग हर तरह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनैतिक कार्यों में लिप्त होकर इस वैश्विक महामारी को और आगे बढ़ाने का खतरा मोल ले रहे हैं।
काशीपुर में इस तरह के मामले को बढ़ाने वाले 4 महिलाओं और दो पुरुष को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार टांडा उज्जैन रिपोर्टिंग चौकी अंतर्गत ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में छापा मारा जहां पर जिस्मफरोशी का कारोबार हो रहा था यहां पुलिस ने 4 महिला और दो पुरूष को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया वहां पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक सामग्री लेडीज पर्स व ₹2000 नगद मिले पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जब युवतियों से पूछताछ की तो एक युवती ढकिया गुलाबो तथा दूसरी युवती गोरखपुर उत्तर प्रदेश की बताई जाती है जबकि दो युवतियां काशीपुर की बताई जाती है पुलिस ने इस घटना में शामिल प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी तथा दूसरा व्यक्ति विकास कुमार पुत्र हेमराज जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया।

Ad Ad
To Top